शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर/07 अक्टूबर 2022
विधायक विनय वर्मा ने विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम लुचुइया में फर्जी फर्म पर हुए भ्रष्टाचार की भुगतान की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को दिया पत्र..
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को मुलाकात कर पत्र देकर मांग किया कि ग्राम प्रधान लुचुइया श्रीमती प्रतिभा मिश्रा पत्नी डॉ पवन मिश्रा विकासखण्ड शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के मुलतः स्थायी निवासी हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सम्मानित जनता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर कुछ साक्ष्यों के साथ अवगत कराया गया है कि वर्तमान ग्राम प्रधान लुचुइया श्रीमती प्रतिभा मिश्रा पत्नी डॉ पवन मिश्रा ने विकासखण्ड शोहरतगढ़ के पूर्व बीडीओ सतीश सिंह के साथ कथित साँठगाँठ कर क्षेत्रीय विकास कार्यों का फर्जी भुगतान अपने ससुर की फर्म मेसर्स राजेन्द्र इंटर प्राइजेज को (संलग्न-1 के साथ कुल पृष्ठ 11 में 29 कार्यों ) का भुगतान किया गया। विधायक ने आरोप लगाया कि उक्त में काफी काम हुए ही नहीं है,जिसका भुगतान किया गया है।
शोहरतगढ़ विधायक ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से ज्ञापन देते समय कहा कि स्थलीय जांच करा लें,जहाँ तक मेरी जानकारी है कि उत्तरप्रदेश सरकार का शासनादेश भी है कि कोई भी जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि चाहे वह ग्राम प्रधान, विधायक,सांसद,या अन्य किसी पद पर जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि हो अपने पारिवारिक सदस्य/रिश्तेदारों को अपने क्षेत्रीय विकास कार्यो में शामिल नहीं कर सकता,न ही उनके नाम के फर्म की सरकारी भुगतान करा सकता है।
जिलाधिकारी से शोहरतगढ़ विधायक ने कहा कि मेरा आप से आग्रह है कि उक्त प्रकरण की उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करवाकर जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध विभागीय व कानूनी कार्यवाही कराने के साथ शासकीय धन अपव्यय (दुरुपयोग) में भागीदारों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही कर, अपने निष्पक्षता एवं ईमानदारी की मिशाल कायम करते हुए उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार मुक्त,प्रशासन का सपना साकार करने का कष्ट करें।
*****************************
****************************
****************************
विनय वर्मा-विधायक
302- शोहरतगढ़ विधानसभा
क्षेत्र-सिद्धार्थनगर, उत्तरप्रदेश
302- शोहरतगढ़ विधानसभा
क्षेत्र-सिद्धार्थनगर, उत्तरप्रदेश
नोट:–विधायक ने कहा कि उपरोक्त कार्यवाही हमने केवल ग्राम प्रधान लुचुइया डॉ पवन मिश्रा के लिए ही निष्पक्ष जांच करने की मांग किया है,बाकी किसी भी प्रधान को इसमें हमने किसी भी तरीके से उनको शामिल नहीं किया है-विनय वर्मा
*****************************
*****************************
प्रेस विज्ञप्ति :– शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा समाचार प्रकाशन हेतु प्रेषित..
*****************************
*****************************
प्रेस विज्ञप्ति :– शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा समाचार प्रकाशन हेतु प्रेषित..

