Wed. Sep 30th, 2026

शांतिभंग की आशंका में शिवनगर डिडई पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार,आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए किया चालान

शांतिभंग की आशंका में शिवनगर डिडई पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार,आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए किया चालान

News17 india संवाददाता।

सिद्धार्थनगर। जिले में संज्ञेय अपराधों की रोकथाम और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिवनगर डिडई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था में व्यवधान की आशंका को देखते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में दानोकुइया निवासी शिवनाथ (58), सतीश (38), रामकुमार (52), अजय कुमार (20), रामदास (52) तथा रामनगर निवासी शिवगुलाम उर्फ गोलू (19) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिन्द्र प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक रामधनी प्रसाद, कांस्टेबल शनि कुमार यादव, कांस्टेबल प्रमोद यादव और आरक्षी सौरभ सिंह शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *