सांसद जगदंबिका पाल ने जनता जनार्दन के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात
बांसी। तहसील क्षेत्र के ग्राम अयार के ग्राम पंचायत भवन पर रविवार 28 सितम्बर को आयोजित हुए मन की बात कार्यक्रम को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल और भाजपा पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में उपस्थित जनता के साथ सुना गया।
अपरान्ह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के तहत चलाई जाने वाली योजनाओं और उसमें मिल रहे आशातीत सफलता के प्रति लोगों ने पूरे मनोयोग से सुनते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इतने बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना इस बात का सूचक है कि प्रधानमंत्री का कद लगातार बढ़ रहा है। सच्चिदानन्द पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेन्द्र पांडेय सुनील पाठक राजेंद्र त्रिपाठी डॉ विजय बहादुर चौधरी विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
पीएम मोदी के मन की बात के 126 वें संस्करण पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा डुमरियागंज के बूथ संख्या 443 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं, सम्मानित जनता एवम गणमान्य लोग मौजूद रहे। राम किंकर मिश्र, दिनेश सिंह मनोज कुमार दीनानाथ घोघरी, वरलाल वरुण, नीरजा राम अमीन,निक्कू यादव,कोहले,राम आसरे गुप्ता,
दिनेश सिंह सेक्टर प्रभारी, बजरंगी चौधरी सेक्टर प्रभारी,शिव मंगल,अशोक पाल,साहब राम पूर्व प्रधान, मनोज कुमार प्रधान,रामकिशोर, आलोक शुक्ला,परशुराम, लालजी गौतम,श्रवण कुमार, सुनील चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

