सांसद जगदम्बिका पाल के अथक प्रयासों से भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी
बढ़नी एवं सिद्धार्थनगर होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
News17 india संवाददाता कौश्लेश मिश्र की रिपोर्ट
शोहरतगढ़ / सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर एवं आस-पास के क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भुज से बरौनी के बीच नई रेलगाड़ी संख्या 19427/19428 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह ट्रेन बढ़नी एवं सिद्धार्थनगर होकर संचालित होगी। भारतीय रेल द्वारा यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
इस नई रेल सेवा के प्रारम्भ होने से सिद्धार्थनगर, बढ़नी,महराजगंज तथा आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को देश के प्रमुख क्षेत्रों से बेहतर रेल संपर्क प्राप्त होगा। सांसद पाल लंबे समय से क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन तथा यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उनके द्वारा रेल मंत्रालय एवं संबंधित स्तरों पर लगातार मांग उठाई जाती रही, जिसके फलस्वरूप क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण रेल सेवा प्राप्त होने जा रही है। भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के बढ़नी एवं सिद्धार्थनगर होकर चलने की स्वीकृति से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल हैं। इससे यात्रियों, व्यापारियों, विद्याथियों, नौकरी पेशा लोगों एवं आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि के लिए सांसद जगदम्बिका पाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से सिद्धार्थनगर को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार नई सौगातें मिल रही है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी सवीच्च प्राथमिकता है। सिद्धार्थनगर एवं डुमरियागंज क्षेत्र को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के लिए वे आगे भी निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

