सीएम योगी ने देवरिया में 655 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
2014 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान “वन डिस्टिक,वन माफिया” की थी!आज यूपी में बहन बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं-सीएम योगी
2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अराजकता, माफिया, गुण्डागर्दी के रूप में थी!आज देश ने नए विकसित यूपी का दर्शन किया-सीएम योगी
शिक्षामित्रों व रसोइयों को कैशलेश इलाज की सुविधा: किसानों को 400 रुपये कुंतल मिल रहा है गन्ना का समर्थन मूल्य-सीएम योगी
यूपी में नहीं रुकने देंगे विकास के रथ का पहिया- सीएम योगी
देवरिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी कीमत पर प्रदेश के विकास का पहिया रुकने नहीं देंगे। प्रदेश की सरकार समस्या नहीं, समाधान देने वाली है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में पैदा हुए संकट के चलते बिटुमेन (तारकोल) को लेकर दिक्कत आ रही है। इसीलिए हमने इंटरलाकिंग व सीसी सड़कों के निर्माण का निर्देश दिया है। इससे थोड़ी लागत तो बढ़ेगी, लेकिन एक बार सड़क बनने पर 50 साल तक मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी।
योगी, शुक्रवार को देवरिया में 655 करोड़ लागत की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद देश ने नए भारत का दर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता दी, क्योंकि गति जितनी तेज होगी, विकास का लाभ भी लोगों को तेजी से मिलेगा। उन्होंने सरकार की योजनाओं का जिक्र भी किया और सपा की सरकार के समय की अराजकता, गुण्डई की याद दिलायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले जिस प्रदेश की पहचान अराजकता, माफिया, गुण्डागर्दी थी, वहां अब बेटियां, व्यापारी सुरक्षित हैं। अब कोई बेटियों से छेड़खानी करने की सोच नहीं सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में लाभार्थियों को ग्रामीण आवास का चेक व चाबी प्रदान की। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे।
विपक्ष को राम से परहेज: मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा व कांग्रेस को राम के नाम से परहेज था। अयोध्या में लोगों पर गोलियां चलाई गईं। आज उसी अयोध्या में भगवान राम का दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बन गया है। प्रयागराज, नैमिषारण्य, विन्ध्याचल, वाराणसी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश व प्रदेश में अच्छी सरकार होती है तो अच्छा कार्य करती है। राम, कृष्ण और बाबा विश्वनाथ हमारी पहचान बन गए हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों व रसोइयों को कैशलेश इलाज की सुविधा का जिक्र किया और कहा कि किसानों को 400 रुपये कुंतल गन्ना मूल्य दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा ओडीओपी यूपी की बनी पहचान: मुख्यमंत्री ने सपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश की पहचान “वन डिस्टिक,वन माफिया” की थी,जमीनों पर कब्जा आम बात थी। विकास के नाम पर लूट मचा रखी थी, जनता का शोषण हो रहा था। शाम होते ही बेटियां घरों में बंद हो जाती थी। व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर देते थे। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद माफिया मिट्टी में मिल गए। आज उत्तर प्रदेश की पहचान ओडीओपी हो चुकी है। सीएम योगी ने कृषि मंत्री से कुशीनगर में बन रहे कृषि विश्वविद्यालय को अगले सत्र से शुरू करने की तैयारी करने को कहा।

