Thu. Apr 16th, 2026

सीएम योगी ने 3,96,602 छात्र-छात्राओं को ₹89.96 करोड़ की छात्रवृत्ति धनराशि का किया हस्तांतरण

सीएम योगी ने 3,96,602 छात्र-छात्राओं को ₹89.96 करोड़ की छात्रवृत्ति धनराशि का किया हस्तांतरण

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ में पहली बार फरवरी-मार्च के स्थान पर नवरात्र (सितंबर माह) में छात्रवृत्ति वितरण समारोह के अंतर्गत 3,96,602 छात्र-छात्राओं को ₹89.96 करोड़ की धनराशि का हस्तांतरण किया,उन्होंने कहा कि हम लोगों ने 2025-26 में वंचित वर्गों को ₹2,825 करोड़ की छात्रवृत्ति अब तक वितरित की है। छात्रवृत्ति DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के अकाउंट में जा रही है।

सीएम योगी ने कहा कि! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आने वाले समय में ‘वन नेशन-वन स्कॉलरशिप’ की व्यवस्था होने जा रही है। सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा की एक बड़ी भूमिका है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 11वर्षों में वंचितों को स्कॉलरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था के साथ जोड़कर उत्तम और बेहतरीन शिक्षा के माध्यम से उनके विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है,उन्होंने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज लखनऊ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह के अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं दी !

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *