गुना, एमपी: 28 जून 2025
सुकन्या समृद्धि योजना पासबुक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया
गुना संसदीय क्षेत्र की 886 बालिकाओं के खाते सिंधिया ने अपनी निजी राशि से सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाए
गुना, एमपी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया डाक विभाग द्वारा आयोजित सुकन्या समृद्धि योजना पासबुक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सिंधिया ने गुना संसदीय क्षेत्र की 886 बालिकाओं के खाते अपनी निजी राशि से खुलवाए,उन्होंने सुकन्या समृद्धि खातों को पासबुक बच्चियों के परिजनों को वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि मनुष्य का अस्तित्व ही मातृशक्ति की बदौलत है।उन्होंने कहा कि आज नारियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है ताकि वे अपना भविष्य खुद तय कर सकें,सिंधिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के सशक्तिकरण के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के रूप में जो चीज बोया था, आज यह वटवृक्ष के रूप में महिलाओं को छाया दे रहा है।
डाक विभाग द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत आज देशभर में तीन करोड़ 60 लाख खाते खोले जा चुके हैं। आज इन खातों में 2 लाख करोड़ की राशि जमा है। वहीं गुना संसदीय क्षेत्र में अब तक मध्यप्रदेश में आज महिला सशक्तीकरण का केंद्र बन चुका है। अपने संबोधन में सिंधिया ने बताया कि पिछले 15-16 वर्षों में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के भीतर एक अद्भुत परिवर्तन आया है। मध्यप्रदेश सरकार ने बेटियों के जन्म से ही उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने की कई योजनाएं है।
केंद्रीय मंत्री सिधिया ने कहा कि उनकी आजी अम्मा राजमाता विजयाराजे सिंधिया कहा करती थीं कि जो एक शिशु को पालने को झुला सकते हैं वो पूरे विश्व को भी चला सकते हैं। सिंधिया ने कहा कि राजमाता ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल खुलवाए और बेटियों की शिक्षा के लिए संस्थान में खोले। उन्होंने कहा कि वे महिला सशक्तिकरण की मिशाल की।
इस दौरान सिंधिया ने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुलार और फटकार अपनी अम्मा से मिलती थी। सिंधिया ने कहा कि जब हमारी बेटी 10वी पास करती है तो उन्हें लैपटॉप दिया जाता है, कन्यादान योजना के अंतर्गत सरकार बेटी के विवाह में सहायता देती है। और विवाह के बाद लाडली बहना योजना के तहत हर माह 1250 रुपए उसके खाते में मेज दिए जाते है,अब तक 30 हजार खाते खुल चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उन्होंने 2 महीने पहले निर्णय लिया कि 1 मई 2025 से 1 मई 2026 तक जितनी बच्चियों का जन्म मेरे संसदीय क्षेत्र यानी गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में होगा उन सभी के खाते को हम अपनी निजी पैसे से खुलवाऊंगा। सिंधिया ने कहा कि मैंने बच्चियों के खाते खुलवाने की पहल इसलिए शुरू किया ताकि उनके भविष्य को एक उड़ान मिल सके और वह आगे जाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सके।

