Mon. Feb 9th, 2026

सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पद के लिए ब्लॉक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित- डीएम सि0न0 ने दी जानकारी

सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पद के लिए ब्लॉक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित- डीएम सि0न0 ने दी जानकारी

एस0आई 0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा- भर्ती अधिकारी शिवबक्श सिंह

सिद्धार्थनगर: कंपनी के भर्ती अधिकारी शिवबक्श सिंह ने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई 0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0 आई0 एस0 ) जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो भारत के अलावा विदेशों में भी सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी।

आपको बताते चले कि एस0 आई0 एस0 एक भारत सरकार की पांचवी सबसे बड़ी रोजगार उपलब्ध कराने व 31 वी सबसे बड़ी सुविधा अपने कर्मचारियों को देने वाली कंपनी बन चुकी है अतः ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0 आई0 एस0) द्वारा भर्ती कैंप सभी विकास खण्डों में समय प्रातः 10:00 से 3: 00बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जा रहा है। बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए, इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ साथ चयनित अभ्यर्थियों को 350 रु के साथ उपस्थित होना है, तथा चयन किये गए अभ्यर्थियों को लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर में 30 सितंबर और 15 अक्टूबर एवं 10 नवंबर 2025 को रिपोर्ट करना है जहाँ एन0 डी0 आर0 एफ0 के तहत सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग सभी प्रशिछुओ को दिया जाता है तथा इनका एक महीना का प्रशिक्षण के उपरांत 65 वर्ष की स्थायी नियुक्ति सरकारी संस्थान गैर सरकारी संस्थान जैसे गिडा गोरखपुर ,सी0 टी0 माल, अयोध्या मंदिर लखनऊ मेट्रो , अम्बेडकर यूनिवरसिटी सहारा माल, लूलू माल, किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज,कानपुर आई0 आई0 टी0 कुतुबमीनार, ताजमहल ,लालकिला दिल्ली एम्स,एयरपोर्ट मारुति सुज़ुकी कंपनी ,हौंडा, तमाम संस्थानों में दी जाती है ,जहां नौकरी के दौरान पी0 एफ0, ग्रैच्युटी ,ई0 एस0 आई0, बीमा, एन्स्युरेंस, पेंसन,नौकरी के दौरान दो बच्चों को आई0 पी0 एस0 स्कूल में पढ़ाने की सुविधा नौकरी के दौरान दुर्घटना होने पर परिवार को एक लाख से लेकर छः लाख तक सहयोग राशि प्रदान की जाती है।

जिला के समस्त विकास खण्ड में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर के चयन प्रक्रिया हेतु दिनांक 23 सितम्बर 2025 से 05 नवंबर 2025 तक निर्धारित किया गया है जो इस प्रकार है,विकास खण्ड में नौगढ़ में 23 और 24 सितम्बर 2025 को, और विकास खंड बर्डपुर में 25 और 26 सितम्बर 2025 को तथा विकास खण्ड लोटन बाजार में 27 और 28 सितम्बर 2025 को विकास खण्ड उसका बाजार में, 03 और 04 अक्टूबर 2025 को विकास खण्ड जोगिया में 06 और 08 अक्टूबर 2025 को, विकास खण्ड शोहरतगढ़ में 9 और 10 अक्टूबर 2025 को, विकास खण्ड बढ़नी में और 11 और 13 अक्टूबर 2025 को,
विकास खण्ड खुनियाँव में 14 और 16 अक्टूबर 2025 को विकास खण्ड इटवा में, 17 और 18 अक्टूबर 2025 को ,विकास खण्ड भानवापुर में 21 और 24 अक्टूबर 2025 को ,विकास खण्ड डुमरियागंज में 25 और 27 अक्टूबर 2025 को ,विकास खण्ड मिठवल में 28 और 29 अक्टूबर 2025 को , विकास खण्ड बाँसी में 01 और 03 नवम्बर 2025 को, विकास खण्ड खेसरहा मे 04 और 05 नवंम्बर 2025 को निर्धारित हुआ है, जिला विकास अधिकारी ने समस्त विकास खण्ड अधिकारी को कैम्प के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया है तथा उक्त तिथियां निर्धारित की गयी है।

कमांडेंट कार्यालय मनी राम जायसवाल कमांडेंट
एसएससीआई,एसआईएस,रीजनल ट्रेंनिंग अकैडमी, लखनऊ उत्तरप्रदेश, अधिक जानकारी के लिए शिवबक्श सिंह (भर्ती अधिकारी) मो0- 7233881429 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *