सेवा पर्व के अवसर पर सूचना विभाग द्वारा तहसील नौगढ़ परिसर में लगाई गयी चित्र प्रदर्शनी
सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया उद्घाटन
सांसद ने कहा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूली बच्चों को लाकर प्रदर्शनी का अवलोकन कराये
सिद्धार्थनगर: सेवा पर्व के अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा तहसील नौगढ़ परिसर में लगाई गयी चित्र प्रदर्शनी का सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया,यह प्रदर्शनी 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगी,सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने निर्देश दिया जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूली बच्चों को लाकर प्रदर्शनी का अवलोकन कराये, इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

