Sun. Jun 21st, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलख जगाने के लिए गांव-गांव चल रहा प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलख जगाने के लिए गांव-गांव चल रहा प्रशिक्षण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर ब्लाकों व नगरक्षेत्रों में बढ़ी गतिविधियां: नागरिकों को सिखाए जा रहे स्वस्थ जीवन के मंत्र

सिद्धार्थनगर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में योग जागरूकता अभियान तेज हो गया है। विभिन्न ब्लाकों और नगर क्षेत्रों में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में कर्मचारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने योग को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।”योग से रोग पर वार”, नौगढ़ ब्लाक में विशेष प्रशिक्षण: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से नौगढ़ ब्लाक सभागार में 15 से 21 जून तक विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में योग सहायक अभय त्रिपाठी, संगीता और चांदनी ब्लाक कर्मियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दे रहे हैं।प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव दूर होता है।नौगढ़ ब्लाक में योग दिवस की तैयारियों को लेकर कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण देते यौग सहायक अभय त्रिपाठी, संगीता।नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है, इसके अलावा कार्यक्षमता एकाग्रता और सकारात्मक सोच का होता है विकास
कार्यक्षमता, एकाग्रता और सकारात्मक सोच का विकास होता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा, आशीष पांडेय, प्रशांत त्रिपाठी, उपेंद्र पांडेय, अशोक, राजीव और मेहंदी हसन समेत अन्य कर्मचारियों ने भी सहभागिता की।इटवा ब्लाक सभागार में प्रशिक्षण के दौरान योगाभ्यास किया गया।

डुमरियागंज : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड संख्या 10 महाराजा अग्रसेन नगर में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभहुआ। पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षिका मनीषा अग्रहरि के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवन पद्धति है। नियमित योग से मानसिक तनाव कम होता है, स्मरण शक्ति बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है। लगभग एक घंटे तक चले सत्र में छाया गुप्ता, सोनम, लक्की,सावित्री, शिवानी, माया अग्रहरि, अभिषेक सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग के वैज्ञानिक और व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

निरोग रहने के लिए योग को बनाएं दिनचर्या : इटवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह के तहत शुक्रवार को इटवा विकास खंड सभागार में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्लाक कर्मियों, पंचायत कर्मियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारभ खह विकास अधिकारी मार्कण्डेय पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति स्वस्थ और निरोग रह सकता है। योग गुरु रामफेर गिरी ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, हस्तपादासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, शशांकासन और वक्रासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने और नियमित योग करने का आह्वान किया गया। एडीओ लक्ष्मीचंद, हेमंत गुप्ता,जावेद खान, मनोज कुमार आदि रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *