Sun. Jun 21st, 2026

झांसी में बोले योगी! मिट्टी में मिल चुके हैं माफिया, बुंदेलखंड का युवा अब पलायन नहीं नौकरी कर रहा

झांसी में बोले योगी! मिट्टी में मिल चुके हैं माफिया, बुंदेलखंड का युवा अब पलायन नहीं नौकरी कर रहा

सीएम योगी ने बदले बुंदेलखंड की भी तस्वीर पेश करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में एक्सप्रेसवे बना

सीएम योगी ने कहा- लखनऊ से रवाना हुई पहली ब्रह्मोस मिसाइल गरजी तो पाकिस्तान भाग खड़ा हुआ

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में माफिया की कमर टूट चुकी है और वो मिट्टी में मिल चुके हैं। पहले बुंदेलखंड के युवा पलायन करते थे अब विभिन्न परीक्षाएं पास कर नौकरी पा रहे हैं। रक्षा उत्पादन क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। इसी का परिणाम है कि लखनऊ से रवाना हुई पहली ब्रह्मोस मिसाइल जब गरजी तो पाकिस्तान भाग खड़ा हुआ था। ये है नए भारत की ताकत। शनिवार को वह दीनदयाल सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे।

सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोले हुए कहा कि पिछली सरकारें पॉलिसी पैरालिसिस ग्रस्त थीं। जब नियत ठीक नहीं थी, तो नीति नहीं बना पाते थे। जब नीतियां नहीं होती थीं तो उनके क्रियान्वयन का सवाल ही नहीं उठता। पिछली सरकार ने वन डिस्ट्रिक, वन माफिया दिया। हमने वन डिस्ट्रिक, वन मेडिकल कॉलेज। कांग्रेस की सरकार में भारत का दुनिया में सम्मान नहीं था। बदहाल स्थिति थी और भ्रष्टाचार चरम पर था।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत को दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था में जाना जाता है। दुनिया में सम्मान बढ़ा है और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत की है। वायु, सड़क, रेलवे की कनेक्टिविटी अच्छी हुई है।सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में आने के बाद सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास का नारा दिया। 140 करोड़ भारतवासियों के विकास के लिए कार्ययोजना बनी तो गुलामी के ढांचे को हटने में देर नहीं लगी। भगवान राम का भव्य मंदिर बना। ये प्रभु रामलला का मंदिर तो है ही। साथ ही भव्य और नए भारत के राष्ट्र मंदिर के निर्माण की शुरुआत है। बोले कि भारत तब विकसित होगा, जब यूपी विकसित होगी। यूपी तब विकसित होगा, जब झांसी समेत

दुनिया में भाजपा अकेली पार्टी, जो दल से बड़ा देश को मानती: सीएम योगी ने कहा कि दुनिया में भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो कहती है कि दल से बड़ा देश है। कांग्रेसियों के लिए गांधी व नेहरू परिवार और समाजवादी पार्टी के लिए सैफई परिवार ही अहम है। भाजपा कार्यकर्ता से पूछेंगे तो कहेगा कि उसके लिए देश पहले है।सीएम ने बदले बुंदेलखंड की भी तस्वीर पेश की। कहा कि बुंदेलखंड में एक्सप्रेसवे बना: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी झांसी से होकर गुजर रहा है। बीडा भारत के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ललितपुर में फार्मा पार्क, मेडिकल कॉलेज का संजाल पहले सपना था, जो अब साकार हो रहा है। झांसी मंडल के तीनों जिलों में अब एक-एक मेडिकल कॉलेज है।प्रदेश के 75 जिले विकसित होंगे। झांसी तब विकसित होगा, जब हर ग्राम पंचायत, हर नगर निकाय से लेकर विधानसभा क्षेत्र आत्मनिर्भर और विकसित होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *