अनिल चौधरी ने अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से की मुलाकात
गोरखपुर सर्किट हाउस में हुई मुलाकात, संगठन को मजबूत करने सहित आगामी चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से रविवार को गोरखपुर सर्किट हाउस में अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षा मंच) अनिल चौधरी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अनिल चौधरी ने केन्द्रीय राज्यमंत्री से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल का सरल एवं सहज स्वभाव तथा उनका मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा है।अनिल चौधरी ने कहा कि पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को निरन्तर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद कार्यकर्ताओं को सदैव ऊर्जा प्रदान करता है।

