Wed. May 20th, 2026

आयुुष्मान आरोग्य मन्दिरों एवं योग वेलनेस सेन्टरों पर कार्यरत योग प्रशिक्षको के साथ जिलाधिकारी ने बैठक की

सिद्धार्थनगर 19 मई 2026

आयुुष्मान आरोग्य मन्दिरों एवं योग वेलनेस सेन्टरों पर कार्यरत योग प्रशिक्षको के साथ जिलाधिकारी ने बैठक की

सिद्धार्थनगर। आयुुष्मान आरोग्य मन्दिरों एवं योग वेलनेस सेन्टरों पर कार्यरत योग प्रशिक्षक/योग सहायक/अंशकालिक योग प्रशिक्षक के साथ बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलरााम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने आयुुष्मान आरोग्य मन्दिरों एवं योग वेलनेस सेन्टरों पर कार्यरत योग प्रशिक्षक/योग सहायक/अंशकालिक योग प्रशिक्षको की तैनाती के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आयुष विभाग के अन्तर्गत 13 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर स्वीकृत है जिसमें 11 संचालित है। जिस पर अशकालिक योग प्रशिक्षक महिला/पुरूष तैनात है 01 पद रिक्त है। आरोग्य मन्दिरों में कार्यरत अंशकालिक योग प्रशिक्षक पुरूष के लिए न्यूनतम 32 घंटे एवं महिला हेतु न्यूनतम 20 घंटे कार्य करने का प्राविधान है। इनके द्वारा विद्यालयों/चिकित्सालयों में योग सत्र का आयोजन किया जाता है तथा पोषण माह के अन्तर्गत योग शिविर व योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया जाता है।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निर्देश दिया कि सभी योग प्रशिक्षक योगाभ्यास कराये तथा योग से संबधित जानकारी सभी लोगो को दे जिससे सभी स्वस्थ्य रहे। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा दिनांक 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु की गयी तैयारियों के बारे में समीक्षा की गयी। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला होम्योपैथिक अधिकारी, आयुर्वेदिक विभाग के संबधित डाक्टर, योग प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *