उन्नाव के रास्ते कानपुर-लखनऊ के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, बनेगी रिंग रोड : सीएम योगी
जून अंतिम या जुलाई के पहले सप्ताह में पीएम करेंगे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समेत कई विकास योजनाएं समर्पित करेंगे
आगामी 100 वर्ष की कार्ययोजना को ध्यान में रखकर काम कर रही डबल इंजन सरकार
विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं, जो बनी सड़क को काटे, उससे क्षतिपूर्ति वसूली तय की जाए
कुछ लोग गाय का दूध पीएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे
कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट कैपिटल रोजन (एससीआर) में होने वाले विकास की तस्वीर खींची। उन्होंने कहा कि उन्नाव भी एससीआर का अंग बना है। कभी अमर नायक वीर गुलाब सिंह लोधी देश को आजाद कराने के लिए उन्नाव से लखनऊ के हजरतगंज तक पहुंचे थे। अब विकास लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाएगा। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ तक पहुंची है। ऐसे ही लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। चारों ओर रिंग रोड बनेगी। लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली जनपद आपस में जुड़ेंगे और विकास में सबकी बराबर की सहभागिता होगी। विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा। सरकार 100 वर्ष की कार्ययोजना को लेकर कार्य कर रही है। विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं।
मुख्यमंत्री ने उन्नाव के भौनीखेड़ा डीह में आयोजित कार्यक्रम में 570.32 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ चार जाति गरीब, किसान, महिला व युवा हैं। अलग-अलग जिलों में इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित हो रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के पास 700 एकड़ भूमि डिफेंस कारिडोर के लिए और 200 एकड़ इंडस्ट्रियल कारिडोर के लिए ली जा रही है। वह कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026 में भी पहुंचे। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर गांव ही विकसित भारत की नींव बनेंगे। कुछ लोग गाय का गाय का दूध पीएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे, हमारा संकल्प है हम गोमाता को कटने नहीं देंगे।
उन्नाव-कानपुर में सीएम के निशाने पर सपा-कांग्रेस। सीएम ने कहा कि कहा-खर और दूषण जैसे आतंक की तरह सपा और कांग्रेस शासनकाल में था माफियाराज। सपा शासन में नारा था-देख सपाई बिटिया और बहु घबराई, इनके दोहरे चरित्र पर हंसी आती है।काग्रेस के लिए नेहरू-गाधी और सपा के लिए सैफई परिवार सब कुछ था,पर मेरे लिए उम्र भर प्रदेश का 25 करोड़ लोग परिवार है।इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा बैठक में वह सड़कों को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त दिखे। सीएम ने कहा, जो भी बनी सड़क को काटे उससे क्षतिपूर्ति वसूली जाए। टेंडर के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाली फर्मों को काली सूची में डाला जाए।

