सिद्धार्थनगर: 29 मार्च 2026
उसका नगर पंचायत में नामित तीनो सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ: साथ में बोर्ड बैठक भी हुआ संपन्न
सिद्धार्थनगर: उसका बाज़ार नगर निकाय की बैठक से पूर्व शासन द्वारा नामित तीन सभासदों को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सदर उप-जिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य ने दिलीप सिंह,पवन जायसवाल,सावित्री देवी को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने नामित तीनों सदस्यों को माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। शपथ ग्रहण और बोर्ड बैठक में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मनोनीत सभासद नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हैं,उनके अनुभव और सहभागिता से नगर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सभासद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और उनके समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने विश्वास जताया कि तीनों सभासद शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए विकास योजनाओं को गति देंगे,और नगर हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों सभासदों ने नगर क्षेत्र के विकास और जन समस्याओं के समाधान के अलावा जनहित से जुड़े कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन मंजू जायसवाल, ईओ अभिनव श्रीवास्तव,चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल, सोमनाथ मिश्र, शिवकुमार जायसवाल, पंकज अग्रहरी, अनूप छापड़िया, राजू छापड़िया,जुगुल जायसवाल, मनीष अग्रहरी, रामेश्वर पाण्डेय, लालबहादुर दास,दर्पण जायसवाल, राजनरायन पाण्डेय, सत्यप्रकाश वर्मा, कौशल जायसवाल एवं उपस्थिति लोगों ने बधाई दिया।

