Tue. May 26th, 2026

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र को मिली सड़क की बड़ी सौगात – विधायक कपिलवस्तु

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र को मिली सड़क की बड़ी सौगात – विधायक कपिलवस्तु

जोगिया उदयपुर से योगमाया मंदिर तक संपर्क मार्ग का ₹6 करोड़ 30 लाख 49 हजार की लागत से होगा चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण- विधायक कपिलवस्तु

सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के जोगिया ब्लॉक अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा पकड़ी उदयपुर जोगिया से योगमाया मंदिर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹6 करोड़ 30 लाख 49 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल सड़क सुरक्षा में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रति कपिलवस्तु विधानसभा की जनता जनार्दन की तरफ से हृदय से आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *