Thu. Aug 20th, 2026

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल के द्वारा विभिन्न स्थानों पर नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया- सहायक आयुक्त

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल के द्वारा विभिन्न स्थानों पर नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया- सहायक आयुक्त

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खामी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी- सहायक आयुक्त

सिद्धार्थनगर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के दृष्टिगत दूध एवं दुग्ध उत्पाद की गुणवत्ता की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल के द्वारा बांसी बाजार बांसी से 07 दूध, 02 खोया, 02 पनीर, 02 घी, 02 आइसक्रीम का नमूना, डुमरियागंज बाज़ार से 01 दूध, 01 पनीर, 01 खोया का नमूना, तुलसियापुर चौराहा शोहरतगढ़ से 02 काजू, 01 अखरोट, 01 बादाम का नमूना, इटवा से 04 दूध, 01 पनीर, 03 आइसकैंडी का नमूना, साड़ी चौराहा नौगढ़ से 01 घी, 01 मिल्क क्रीम, 01 बटर, 01 चॉकलेट सीरप का नमूना, तेतरी बाज़ार से 01 घी , 01 सरबत का नमूना, हैडिल तिराहा से 02 दूध का नमूना, उसका रोड से 01 दूध, 01 घी का नमूना, पकड़ी नौगढ़ से 01 दूध, 01 घी का नमूना, भीमापार नौगढ़ से 01 दूध, 01 पनीर, 01 चॉकलेट सीरप, 01 बटर का नमूना, जोगिया उदयपुर से 03 आइसकैंडी का नमूना, लुम्बिनी रोड तेतरी बाज़ार से 02 दूध, 01 पनीर, 01 आइसक्रीम का नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओ को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जागरूक किया गया। सचल दल में आर. एल. यादव, सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *