Thu. Aug 20th, 2026

जोगिया सीएचसी में सीएमओ का औचक निरीक्षण! व्यवस्थाओं की जांच से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जोगिया सीएचसी में सीएमओ का औचक निरीक्षण! व्यवस्थाओं की जांच से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जोगिया,सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जोगिया में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अचानक पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही,सीएमओ ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की सूची और रजिस्टर की जांच की तथा थंब मशीन के माध्यम से दर्ज की जा रही उपस्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस में ड्यूटी करने तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए।सीएमओ ने अस्पताल के लेबर रूम, लैब, एक्स-रे सेंटर, नेत्र रोग विभाग, स्टोर और BPMU समेत विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों से उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सौरभ चतुर्वेदी को आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही अथवा मरीजों की शिकायत को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने, अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सीएमओ के अचानक एक्शन और विभिन्न विभागों की बारीकी से जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। औचक निरीक्षण को स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *