Sun. Sep 6th, 2026

खेती-किसानी के दौरान हादसों में जान गंवाने वाले सात पीड़ित परिवारों को सांसद पाल ने सौंपे पांच-पांच लाख के चेक

खेती-किसानी के दौरान हादसों में जान गंवाने वाले सात पीड़ित परिवारों को सांसद पाल ने सौंपे पांच-पांच लाख के चेक

डुमरियागंज : खेती-किसानी के दौरान हादसों में जान गंवाने वाले सात किसानों के परिवारों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। तहसील सभागार में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने मृत किसानों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई।

सांसद पाल ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में सरकार के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का भरोसा है। सरकार विकास के साथ जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देने का भी काम कर रही है। खेती में जान गंवाने वालों के आश्रितों को मिला संवल, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत तहसील सभागार में हुआ आयोजनकर रही है। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, सौभाग्य और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से गरीबों को लाभ मिल रहा है।सांसद पाल ने कहा कि जनपद में खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन का कार्य भी प्रगति पर है,इस दौरान चेक प्राप्त करने वालों में वसीम अहमद, राजेश, बालजी निषाद, विजय पाल, अखिलेश कुमार, बिलाल शेख और राम नरेश के आश्रित शामिल रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार अजय मौर्य, सच्चिदानंद पाण्डेय, राजूपाल, सोनू सिंह, राघवेंद्र पाण्डेय, कमलेश चौरसिया, संजय वरुण आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *