जोगिया,सिद्धार्थनगर। दिनांक- 07/08 2026
“गांव कि समस्या गांव में समाधान” ग्राम पंचायत सिरसिया राजा एवं सिरसिया मिश्र में चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं
चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
सिद्धार्थनगर, स्पष्ट आवाज। विकास खंड जोगिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिरसिया राजा एवं सिरसिया मिश्र में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव मोहम्मद मुस्तफा एवं अनुपम सिंह के द्वारा ग्रामवासी को सरकारी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। बैंक कर्मचारी द्वारा धोखाधडी से हो रहे बचाव के बारे में ग्राम पंचायतवासियों को जागरूक किया गया।
ग्राम चौपाल में उपस्थिति ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयी,तथा ग्रामीणों की समस्या का समाधान भी किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा जनता को शासन के हर प्रकार के जनकल्यालकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई। वहीं बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दिया गया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान/प्रशासक आशीष सिंह,राम किशुन, अधिकारी व कर्मचारीगण के अलावा ग्राम पंचायतवासी उपस्थित रहे।

