राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को सौंपा शिकायती पत्र:स्वास्थ्य माफिया पर कार्रवाई की मांग से मचा हड़कंप

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने डिप्टी सीएम/स्वास्थ्यमंत्री बृजेश पाठक को सौंपा शिकायती पत्र:स्वास्थ्य माफिया पर कार्रवाई की मांग से मचा हड़कंप
शिकायती पत्र में कथित स्वास्थ्य माफिया एवं मानकों के विपरीत संचालित स्वास्थ्य संस्थानों और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की
शिकायती पत्र की कॉपी समाचार के साथ में संलग्न है.
बस्ती। जिला अस्पताल बस्ती के निरीक्षण के दौरान पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गंभीर मामलों को लेकर शिकायती पत्र सौंपा गया। शिकायती पत्र में कथित स्वास्थ्य माफिया, मानकों के विपरीत संचालित स्वास्थ्य संस्थानों और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक से शिकायत में विशेष रूप से जनता सेवा हॉस्पिटल इटवा, लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीटी स्कैन सेंटर,पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर बढ़या तथा बस्ती पब्लिक अल्ट्रासाउंड भानपुर समेत स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों का मामला उठाया गया।
शिकायतकर्ता ने संबंधित अस्पतालों एवं जांच केंद्रों के पंजीकरण, मेडिकल लाइसेंस, PCPNDT अधिनियम के अनुपालन, अल्ट्रासाउंड मशीनों के संचालन, चिकित्सकों की उपलब्धता, संस्थानों के वास्तविक संचालन स्थल तथा स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त अनुमति की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
सील अस्पताल परिसर में दोबारा गतिविधियों पर सवाल: शिकायत में जनता सेवा हॉस्पिटल इटवा का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया है। अस्पताल परिसर पूर्व में सील किए जाने के बावजूद बाद में वहां चिकित्सा एवं मेडिकल गतिविधियां किसकी अनुमति और आदेश के आधार पर संचालित हुईं, इसकी जांच की मांग की गई है।
इसी क्रम में लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड-सीटी सेंटर और पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर बढ़या के संचालन, पंजीकरण और संबंधित अभिलेखों की भी जांच की मांग की गई है। वहीं बस्ती पब्लिक अल्ट्रासाउंड भानपुर से जुड़े दस्तावेजों और नियमों के अनुपालन की जांच की मांग भी शिकायत में शामिल है।
कार जलाने की घटना से भी जुड़े गंभीर सवाल: शिकायतों और पत्रकारिता से जुड़े मामलों के बीच 19 जुलाई 2026 की रात कार जलाए जाने की घटना ने भी चिंता बढ़ा दी है। इस घटना को लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता ने घटना के पीछे संभावित कारणों और संबंधित लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अब डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप पर टिकी निगाहें: जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को शिकायती पत्र दिए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर निगाहें टिक गई हैं।सवाल बड़ा है—जनता सेवा हॉस्पिटल, लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड-सीटी सेंटर,पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर बढ़या और बस्ती पब्लिक अल्ट्रासाउंड भानपुर समेत जिन संस्थानों को लेकर शिकायतें उठाई गई हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कब होगी? स्वास्थ्य माफिया पर कार्रवाई कब होगी?? शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब तक क्यों चुप होकर कुंभकर्णी नींद में सो रहै हैं ?

