गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मियों का जिलाधिकारी ने वेतन काटने का दिया निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठवल, तिलौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा उपस्थिति पंजिका को देखा गया। 32 कर्मचारियों के सापेक्ष 02 कर्मचारी विक्रम सिंह एवं मनीष पाण्डेय अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा इसके अलावा आकस्मिक कक्ष, एक्स-रे कक्ष, महिला वार्ड, औशधि वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष एवं लैब को देखा गया। जिलाधिकारी ने एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी डाक्टर समय से उपस्थित होकर मरीजों का इलाज करे। किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखे,इसके अलावा जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।

