Sun. Aug 16th, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर सरकारी आवास पर किया ध्वजारोहण! साथ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

मुख्यमंत्री योगी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर सरकारी आवास पर किया ध्वजारोहण! साथ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आजादी का मतलब केवल राजनीतिक आजादी नहीं, बल्कि उस अराजकता, पिछड़ेपन,गरीबी,अशिक्षा,असमानता से भी सर्वथा मुक्ति है – मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी का मतलब केवल राजनीतिक आजादी नहीं है, बल्कि उस अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से भी सर्वथा मुक्ति है, जिस कारण देश लगातार कमजोर होता गया। मुख्यमंत्री ने हर नागरिक का आह्वान करते हुए कहा कि आजादी को लंबे समय तक बनाए रखना है तो एक व्यक्ति,जाति,संप्रदाय नहीं,बल्कि भारतवासियों को अपने-अपने क्षेत्र में समान रूप से योगदान देना होगा। कहा कि अराजकता, असमानता, अशिक्षा पर विजय प्राप्त करनी है तो देश को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर सरकारी आवास पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस हमें संपूर्ण आजादी के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासों की भी प्रेरणा प्रदान कर रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *