जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 31 मार्च 2026
थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम ने गुमशुदा लड़की को तलाश कर उसके पिता को किया सुपुर्द
सिद्धार्थनगर: पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया के निर्देशन में थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गायब हुए चाँदनी पुत्री लालित जो अपने घर से दिनांक 20/2/2026 को दिन में करीब 12 बजे घर से बिना कुछ बताये कही चली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में 22/02/026 को थाना जोगिया उदयपुर में गुम हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज कराया था,थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम के प्रयास से आज गुमशुदा लडकी के मिल जाने पर पुलिस द्वारा गुमशुदा लडकी चादंनी की पहचान कराकर नियमानुसार उसके परिजनो को सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए गुमशुदा व्यक्ति के परिजनो द्वारा मिशन शक्ति टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी,उपरोक्त गुमशुदा को बरामद करने में मिशन शक्ति टीम के उ0नि0 देवब्रत पाण्डेय, म0 हे0 का0 सत्या त्रिपाठी, म0. का0.पूजा यादव का विशेष योगदान रहा।

