Thu. Apr 30th, 2026

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के समीक्षा बैठक में सभी कार्यो को समय से पूर्ण कराने का दिया निर्देश

सिद्धार्थनगर 09 जनवरी 2026

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के समीक्षा बैठक में सभी कार्यो को समय से पूर्ण कराने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ में कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया

जिलाधिकारी ने गौशाला में गौवंश हेतु हरा चारा आदि की व्यवस्था कराने एवं सीसीटीवी कैमरा लगवाने का दिया निर्देश

सिद्धार्थनगर से News17 india संवाददाता विजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर: नगर निकाय के कार्यो की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका/नगर पंचायतों में कराये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गौशाला में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। गौवंश हेतु हरा चारा आदि की व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *