Thu. Apr 30th, 2026

जिलाधिकारी ने स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति हेतु व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति हेतु व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर से News17 india संवाददाता की रिपोर्ट.

सिद्धार्थनगर। जनपद में स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप जीएन ने नगर पालिका सिद्धार्थनगर के पूरब पड़ाव एवं परशुराम नगर वार्ड में स्थित पानी की टंकी व पम्प हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरब पड़ाव क्षेत्र में पाइपलाइन में लीकेज पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को तत्काल मरम्मत कराकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इसी पाइपलाइन के माध्यम से छह मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है, जिस पर डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय जलापूर्ति सुचारु रूप से संचालित पाई गई। कस्टम ऑफिस परिसर में सप्लाई हो रहे पानी की गुणवत्ता की जांच भी की गई, जिसमें पानी मानकों के अनुरूप एवं स्वच्छ पाया गया,इसके उपरांत जिलाधिकारी ने परशुराम नगर वार्ड में पानी की टंकी का निरीक्षण किया! जहां टंकी की नियमित साफ-सफाई का कार्य प्रगति पर पाया गया। निर्देश दिया कि साफ-सफाई एवं रखरखाव का कार्य नियमित रूप से किया जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *