दिनांक 28 नवंबर 2026 जनपद सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,सम्बन्धित को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
आज जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जिला कारागार सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया । इस दौरान भोजनालय, बैरकों तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया,जिला कारागार सिद्धार्थनगर मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी । जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए इसके लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही जिला कारागार में आने वाले प्रत्येक नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व निरूद्ध बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

