Sat. Nov 28th, 2026

9 माह से नहीं आई केंद्रीय वित्त की किस्त, मनरेगा का भुगतान भी लटका

9 माह से नहीं आई केंद्रीय वित्त की किस्त, मनरेगा का भुगतान भी लटका

प्रदेश के 57,702 ग्राम सभाओं ने मुख्यमंत्री से जल्द भुगतान किए जाने हेतु लगाई गुहार

लखनऊ। ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश की 57,702 ग्राम सभाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से केंद्रीय वित्त की बकाया किस्तें जल्द भिजवाने और मनरेगा के लंबित भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ग्रामीण विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इस पर प्रदेश के निवासियों और ग्राम सभाओं को गर्व है। पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय वित्त की किस्त 30 मार्च 2026 के बाद से नहीं आई है। लगभग नौ माह बीत चुके हैं। इससे ग्राम सभाओं के विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी बड़ी समस्या मनरेगा को लेकर है। पत्र के अनुसार मनरेगा के विगत वर्षों के तमाम भुगतान अभी तक लंबित हैं। स्थिति बहुत विकट हो गई है। मजदूरों और ग्राम सभाओं को भुगतान न मिलने से काम ठप पड़ रहे हैं।

ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध किया है कि केंद्रीय वित्त की शेष किस्तें शीघ्रातिशीघ्र भिजवाई जाएं और मनरेगा के समस्त शेष लंबित भुगतान शीघ्र कराए जाएं, ताकि मनरेगा का कोई बकाया न रहे। पत्र में यह भी अनुरोध किया गया है कि की गई कार्यवाही से संगठन को अवगत कराया जाए। संगठन ने कहा है कि यदि दोनों मांगें पूरी हो जाती हैं तो प्रदेश की सभी 57,702 ग्राम सभाएं आभारी रहेंगी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *