सिद्धार्थनगर: 21 अप्रैल 2026
डीएम व एसपी ने उ0प्र0 होमगार्ड्स परीक्षा 2025 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा व पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा उ0प्र0 होमगार्ड्स परीक्षा 2025 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित उ0प्र0 होमगार्ड्स परीक्षा 2025 के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़ तथा जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए,तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता न होने देने के निर्देश भी दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

