पवन मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान संगठन की हुई बैठक
भुगतान एवं कार्यकाल बढ़ाने सहित तमाम मुद्दों पर हुई चर्चा
सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद के सभी 14 विकास खंड के ग्राम प्रधान अध्यक्ष कमेटी के लोगों की एक बैठक हुई। आगामी 26 मई 2026 को ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।बैठक में ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। काफी समय से मनरेगा और ग्राम पंचायत निधि के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के भुगतान का काफी धनराशि बकाया है उसके भुगतान हेतु चर्चा हुआ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि हम लोगों ने भाजपा सरकार के पक्ष में विगत 20 सालों से कार्य कर रहे हैं, ऐसे में केंद्र एवं प्रदेश सरकार को भी हमारी मांगों पर विचार करना चाहिए। ऐसे में हम सभी प्रधान साथियों ने आज एक प्रस्ताव पारित किया है कि हम सभी लोग मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से अनुरोध करें कि या तो उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत के कार्यकाल बढ़ाया जाए या ग्राम प्रधान को ही प्रशासक बनाया जाए,इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज विकास भवन सभागार में बैठक किया गया कि जिस तरह हम लोगों ने भाजपा सरकार को सहयोग किया है! इसी तरह ग्राम प्रधान के हित में केंद्र एवं प्रदेश सरकार हमारी मांगों पर विचार करेगी। हम सबको पूरी उम्मीद है कि राजस्थान प्रदेश की तरह मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम प्रधान को ही प्रशासक बनाएंगे और हम लोगों का कार्यकाल भी बढाया जायेगा।उक्त बैठक में ताकिब रिजवी, सुनील सिंह, दिलीप पांडे, सोनू यादव, नीरज सिंह,लवकुश राजभर सहित लोग मौजूद रहे।

