दिनांक 23.04.2021
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए दिये गए दिशा निर्देश के अंतर्गत संयुक्त रूप से सर्किल शोहरतगढ़ के सभी प्रभारी निरीक्षकों/अन्य पुलिस बल को लेकर थाना ढेबरुआ क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया गया

राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए दिये गए दिशा निर्देश के अंतर्गत सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा शिवमूर्ति सिंह, उप-जिलाधिकारी शोहरतगढ़ के साथ संयुक्त रूप से सर्किल शोहरतगढ़ के सभी प्रभारी निरीक्षकों,राजेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़, दिनेश चंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया और तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ तथा भारी संख्या में अन्य पुलिस बल को लेकर थाना ढेबरुआ क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम अकरहरा, रामनगर, झकहिया, कठेला बाज़ार, खैरी झूँगाहवाँ उर्फ तिर्च्छिहवा, तालकुंडा, केवटलिया, औदही कला, तुलसियापुर, ढेकहरी, जियाभारी, बढ़नी आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। जन सामान्य से निर्भीक होकर मत पत्र डालने की अपील की गई, साथ ही संदेश भी दिया गया कि यदि किसी ने भी निर्वाचन में विघ्न उत्पन्न करने की हिमाक़त की तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)
