Fri. Nov 13th, 2026

थाना सिद्धार्थनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार! 02 बाल अपचारी हिरासत में, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

थाना सिद्धार्थनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार! 02 बाल अपचारी हिरासत में, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा अपराध
एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकरी विश्वजीत सौरयान के निर्देशन पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 322/2026 धारा 109 (1), 352, 351 (3) बी०एन०एस० से संबंधित वांछित अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र सुग्रीव प्रसाद निवासी गांधीनगर, तेतरी बाजार, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर व 02 नफर बाल अपचारी को गुरुवार 12 नवम्बर 2026 को परसा महापात्र ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार/हिरासत में लेकर अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू की बरामदगी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र सुग्रीव प्रसाद निवासी गांधीनगर, तेतरी बाजार, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर व बाल अपचारी को प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उ०नि० राहुल गुप्ता, हे०का० हरिकेश यादव, का० सीमान्त यादव, का० आलोक कुमार व का० अभिषेक दूबे, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *