थाना इटवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 15.47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
इटवा,सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत ग्राम सोननगर के पास से एक युवक को 15.47 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र रमेश, निवासी गजेड़ी, थाना ढेबरुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने की।

