थाना कठेला समय माता पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर। डॉ. अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहतगढ़ के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कठेला समय माता अरूण कुमार मय टीम द्वारा मु.अ.सं.-61/2026 धारा 105 बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तगण को झकहिया चौराहा थाना कठेला समय माता से गिरफ्तार कर, आवश्यक विधिक कर्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

