Fri. Jun 19th, 2026

नोडल पुलिस अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रूप से थाना उसका बाजार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़/सिद्धार्थनगर
दिनांक- 03.08.2020

नोडल पुलिस अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रूप से थाना उसका बाजार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आर0के0 भारद्वाज, पुलिस उप-महानिरीक्षक, प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ उ0प्र0 लखनऊ, नोडल पुलिस अधिकारी जनपद सिद्धार्थनगर व विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना उसका बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया | सर्वप्रथम महोदय द्वारा थाना कार्यालय/दिवसाधिकारी/सीसीटीएनएस कक्ष/ बैरक/ संतरी ड्यूटी आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये | थाने के विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया एवं अपूर्ण अभिलेखों/रजिस्टरों को पूर्ण करने हेतु श्री दिनेश चन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक थाना उसका बाजार को निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा समस्त अपराधों पर नियंत्रण हेतु एवं रात्रि में पैदल गश्त व पिकेट ड्यूटी हेतु निर्देशित किया गया ।

तत्पश्चात महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के साथ बैठक कर उनकों कर्त्तव्यों/दायित्वों व मॉडर्न पुलिसिंग से अवगत कराते हुए अपने-अपने बीट मे सक्रिय रहकर पूर्णनिष्ठा एवं निष्पक्ष रूप से ड्यूटी करने तथा जनता के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए इस हेतु निर्देशित किया गया एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने एवं नोवेल कोरोना वायरस से बचाव हेतु बताया गया । महोदय द्वारा थाना में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क तथा हैण्ड्स फ्री सैनिटाइजेशन मशीन तथा समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा फेसशील्ड मास्क धारण करना पाए जाने पर सराहना की गई ।

Related Post