पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल की संस्तुति पर ग्राम दहियाड़ में “सामुदायिक केंद्र”का होगा निर्माण
लखनऊ। पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल के संस्तुति पर ग्राम दहियाड़ ब्लॉक शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थनगर में “सामुदायिक केंद्र”का निर्माण होगा। राज्य सभा सांसद ने बताया कि मेरी संस्तुति पर राज्यमंत्री “स्वतंत्र प्रभार” ने निदेशक समाज कल्याण लखनऊ को सामुदायिक केंद्र के निर्माण का आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि हम अपने सांसद निधि से ग्राम गुजरौलिया ग्रांट में 40 लाख की लागत से एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण पहले ही करा चुका हूँ।राज्यसभा सांसद ने कहा कि अब ग्रामीणजनों को शादी-विवाह और कोई उत्सव के आयोजन में सुविधा होगी।
वंदे मातरम्।
बृजलाल,पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश,एवं राज्यसभा सांसद,लखनऊ उत्तर प्रदेश।

