Sun. Apr 19th, 2026

पूर्व महापौर डा0 सत्या पाण्डेय के नेतृत्व में जनसम्पर्क अभियान चलाकर योगी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी

गोरखपुर–दिनांक 23 फरवरी 2022

पूर्व महापौर डा0 सत्या पाण्डेय के नेतृत्व में जनसम्पर्क अभियान चलाकर योगी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी

आज दिनांक 23 फरवरी 2022 को पूर्व महापौर डा0 सत्या पाण्डेय के नेतृत्व में छोटे काजीपुर में मुख्यमंत्री एवं सदर विधानसभा से प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान चलाकर मतदान की अपील की गयी। डा0 सत्या पाण्डेय ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महिला विकास एवं कल्याण के लिए अनेक कार्य किये है। अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में भी कन्या एवं महिला कल्याण की अनेक योजनाएं सम्मिलित की गयी है।

कन्या सुमंगला योजना मे मिलने वाली वित्तीय सहायता 25 हजार करने,गरीब बेटियों को 01 लाख की सहायता राशि देना,उज्ज्वला योजना में 02 मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, बुजुर्ग महिलाओं को सार्वजनिक वाहनों में मुफ्त बस यात्रा, पिंक टायलेट योजना के अर्न्तगत सभी सार्वजनिक स्थलों पर महिला शौचालय का निर्माण एवं रखरखाव,निराश्रित महिला एवं विधवा पेंशन की राशि में वृद्वि, सार्वजनिक स्थानों, शैक्षिक संस्थाओं के पास सीसीटीवी कैमरा की स्थापना सहित तमाम योजनाएं आगामी 05 वर्षो के लिए बनायी गयी है।

भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसने जो कहा है वह किया भी है। इस लिए महिलाओं को अपने मतधर्म का पालन करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने के साथ ही अपने क्षेत्र की महिलाओं को भी योगी आदित्यनाथ के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करना होगा।

(मीडिया प्रभारी–भाजपा चुनाव कार्यालय गोरखपुर)

Related Post