Thu. May 14th, 2026

पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले हेड मास्टर के खिलाफ पत्रकार संगठन ने डीएम व एसपी को सौंपा ज्ञापन 

सिद्धार्थनगर/18 अप्रैल 2024

पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले हेड मास्टर के खिलाफ पत्रकार संगठन ने डीएम व एसपी को सौंपा ज्ञापन 

जनपद सिद्धार्थ थाना शोहरतगढ़ के अंतर्गत ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जिसमे प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय बैदौली के हेड मास्टर यशवंत राय ने पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का टिप्पणी किया है तथा जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी घोर निंदा करते हुए प्रधानाध्यापक के विरुद्ध (FIR) प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आज जिलाधिकारी तथा एसपी सिद्धार्थनगर को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि हेड मास्टर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। उक्त प्रकरण में हमको पूर्ण विश्वास है कि आप उचित कार्यवाही करेंगे।

प्रार्थी मनोज कुमार मोतीलाल ग्राम सेमरा पोस्ट टडिया बाजार का मूलतः निवासी हूं। हाल मुकाम-खजुरिया पोस्ट तेतरी बाजार जिला सिद्धार्थ नगर का निवासी है।प्रार्थी दिनांक 09-04-2024 को समय 12:30 बजे ग्रामीण की शिकायत मिली थी कि विद्यालय में मिड डे मील बच्चों के मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता की शिकायत होने पर सच्चाई से रूबरु होने के लिए प्राथमिक विद्यालय बैदौली का खबर कवरेज करने के लिए लोक कल्याण हित में गया था। ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा लगातार मिड डे मील में अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। प्रधान ने स्वीकार किया कि गुणवत्ता विहीन भोजन हेड मास्टर यशवंत राय द्वारा बच्चों को दिया जाता है और उसे बेच दिया जाता है। जब इसकी जानकारी वहां पर बैठे अध्यापक से लेना चाहे तो उनके तरफ से कोई उत्तर नहीं मिला। स्कूल में छुट्टी के दौरान 12.35 बजे कुछ बच्चों से पूछने की कोशिश किया तो पीछे से कंपोजिट विद्यालय के हेड मास्टर यसवंत राय और और अभद्र भाषा बोलने लगे और धक्का देकर पत्रकार को जान से मारने की धमकी देते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और पत्रकार से कहा कि यहां से भाग जाओ यदि दुबारा नजर आए व आसपास दिखाई दिए तो गाड़ी के नीचे कुचलकर मार डालूंगा। तुम्हारे जैसे बहुत पत्रकार आए उन्हें मारकर भगा दिया मेरा कोई कुछ नहीं कर पाए आप जैसे पत्रकार की क्या हैसियत है।

Related Post