फरेन्दा-महराजगंज/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे
दिनांक 31/01/2021
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे में पुनः चौथी बार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन अधीक्षक डॉक्टर अंग्रेश सिंह व उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया
आज दिनांक 31/01/2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे जनपद महाराजगंज पर पुन: चौथी बार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन अधीक्षक डॉक्टर अंग्रेश सिंह,डॉक्टर अखिलेश पटेल,वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक केशव शुक्ला,लैब टेक्नीशियन गौरी शंकर त्रिपाठी, स्टाफ नर्स लालजी त्रिपाठी,डॉ विशाल चतुर्वेदी,श्रीमती विद्या चौहान, फार्मासिस्ट यशोदा नंदन मिश्र, जयप्रकाश सिंह,अमित पांडे,अमित कुमार यादव,वार्ड बॉय राममिलन, किरन सिंह के नेतृत्व में किया गया, स्वास्थ शिविर में मरीजों का क्षय रोग की जांच एवं निक्षय पोषण योजना के तहत क्षयरोगियों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि ₹500 प्रतिमाह के बारे में जानकारी दी गई , कोविड-19 की जांच,स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शपथ दिलाया गया, मधुमेह रोग एवं समस्त रोगों की जांच की गई।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक की रिपोर्ट…)
