सिद्धार्थनगर: 07 जनवरी 2026
प्रेस क्लब चुनाव/सदस्यता अभियान–2026 को लेकर बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए-राष्ट्रीय अध्यक्ष
18 जनवरी 2026 को होगी प्रेस क्लब की दूसरी बैठक-प्रदेश अध्यक्ष
सिद्धार्थनगर। प्रेस क्लब जनपद सिद्धार्थनगर के चुनाव/सदस्यता अभियान–2026 को लेकर बुधवार 07 जनवरी 2026 को विकास भवन सभागार, सिद्धार्थनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला व राष्ट्रीय मंत्री सन्तोष कुमार गोड़ की उपस्थिति में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष आदिशक्ति देव मिश्रा ने किया। बैठक में प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला, प्रेस क्लब, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राहुल सिंह, प्रेस क्लब राष्ट्रीय मंत्री संतोष कुमार गोंड, प्रेस क्लब राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार मिश्रा, प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र कुमार कश्यप, शैलेश कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि के अलावा जनपद सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कनिष्ठ पत्रकारों ने बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक की कार्यवाही का प्रस्ताव मनोज पासवान ने रखा जिसको सर्वसम्मति से प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने समर्थन करते हुए अभिवादन किया। बैठक की चर्चा में अमित कुमार गुप्ता, कन्हैया लाल लोधी दीपू पासवान, संतोष कुमार, सरिता पाण्डेय, शैलेश कुमार ने चुनाव व सदस्यता कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने का विचार विमर्श किया गया। ततक्रम में जानकारी के अनुसार 07 जनवरी 2026 से सदस्यता अभियान प्रारंभ कर किये जाने का बिगुल राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला ने बजा दिया है। प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान का कार्यक्रम दिनांक 07 जनवरी 2026 से दिनांक 02 फरवरी 2026 तक चलेगा। जबकि प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर के मतदाता सूची का प्रकाशन 12 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रेस आईडी/पीआरओ लेटर/आधार कार्ड की छाया प्रति/ फोटो/सदस्यता शुल्क रू.250/ जमा करके सदस्य बन सकते हैं।उन्होंने कहा कि आज 07 जनवरी से ही सदस्यता अभियान का शुरुआत कर दिया गया है।
प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि चुनाव की तिथियों की औपचारिक घोषणा को लेकर दिनांक 18 जनवरी 2026 को पुनः एक बैठक सभी सम्मानित पत्रकार साथियों के साथ आयोजित की जाएगी! जिसमें चुनाव कार्यक्रम के तिथियों की अधिकारिक घोषणा किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने बैठक में कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर का चुनाव कराए जाएंगे। बैठक के दौरान प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला ने सभी उपस्थित पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं तथा वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया,इस बैठक में आये हुए सभी प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर के पत्रकार साथियों को गुलाब का गुच्छा देकर सम्मानित किया गया।
इस बैठक में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार मिश्र ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ और तीसरी आंख है जो गरीब, मजलूम, असहाय एवं सच्ची-खोजी खबरों का प्रकाशन करने का दायित्व हमेशा निभाने का प्रयास करता है। क्योंकि जब कोई दीन-हीन की आवाज नहीं सुनता है तो ऐसी हालत में सरकार एवं उच्चाधिकारियों तक उनकी आवाज को प्रमुखता से प्रकाशन कर संज्ञान में लाने का कार्य हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों को कहना चाहता हूं कि किसी के दबाव में न आकर अपने प्रोफेशन से समझौता न करें। यदि आपके पास फेक न्यूज आ रही है तो बिना जानकारी किए उस समाचार को अपने पेपर में प्रकाशन करने से परहेज करें, नहीं तो राष्ट्रहित एवं आमजनमानस में इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। अंत में उन्होंने कहा कि आपको आश्वासन देता हूं कि किसी भी पत्रकार साथियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल सिंह ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत सदस्यता अभियान का मुख्य दायित्व रविंद्र कुमार कश्यप को सौंपा, जबकि प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष आदिशक्ति देव मिश्रा को अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का दायित्व सौंपा गया। उपरोक्त सभी निर्णय सभी के सर्वसम्मति के मतो के आधार पर लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष आदि शक्ति देव मिश्रा ने सभी पत्रकारों का अभिवादन करते हुए प्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रेस क्लब अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए पत्रकारों के हक अधिकार की आवाज को निरंतर उठाया गया। प्रेस क्लब संगठन पत्रकार साथियों के हित की आवाज को उठाते हुए हमेशा पत्रकार साथियों को न्याय दिलाने का कार्य किया है।उक्त बैठक के समापन की घोषणा प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष आदिशक्ति देव मिश्र ने बैठक में प्रतिभाग करने वाले पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
आज के इस बैठक में जितेन्द्र कुमार, डी.एन. शुक्ला,गुंजन पाण्डेय, विनोद कुमार, राम विलास वरुण, भारत कन्नौजिया, दीप पासवान, गुलज़ार मलिक, डॉ. अब्दुर्रहमान, कन्हैया लाल लोधी, संतोष कुमार, डॉ. तौफीकुर्रहमान, आर्यन पाण्डेय विजय कुमार मिश्रा, अमित गुप्ता, राशिद हाशमी, अदान अब्दुल, संतोष कुमार गोड़, संदीप श्रीवास्तव, नरेन्द्र रावत, विजय बहादुर, जय प्रकाश, जीतेन्द्र कुमार, राम नरेश लोधी के अलावा तमाम पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

