Tue. Oct 27th, 2026

भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाने राफेल विमान ने अम्बाला एअरपोर्ट पर की लैंडिंग

ब्रेकिंग न्यूज़-दिनाँक-29-07-020

भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाने राफेल विमान ने अम्बाला एअरपोर्ट पर की लैंडिंग

चीन के साथ विवाद के बीच भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप अंबाला एयरबेस पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। इन्हें रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आर.के.एस भदौरिया मौजूद हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत बताया।

राफेल विमानों के अंबाला एयरबेस पर लैंड करने पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, बर्डस अंबाला में सुरक्षित उतर गए हैं। भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का पहुंचना हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। ये मल्टीरोल वाले विमान वायुसेना की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। मैं इसके लिये भारतीय वायुसेना को बधाई देता हूँ। मुझे बेहद खुशी है कि भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता को समय पर बढ़ावा मिला

Related Post