Mon. Oct 19th, 2026

महराजगंज : एंटी रोमियो टीम के द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान ,कई मनचले शोहदों को हिदायत देकर छोडा गया

महराजगंज : एंटी रोमियो टीम के द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान ,कई मनचले शोहदों को हिदायत देकर छोडा गया

महराजगंज एंटी रोमियो टीम द्वारा की गई कार्यवाही में एंटी रोमियो टीम महिला आरक्षी लक्ष्मी मिश्रा व महिला आरक्षी साधना द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर थाना कोतवाली क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर 105 लोगों को चेक किया गया तथा 04 मनचले व शोहदे किस्म के व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई की बिना किसी कारण के बाजारों, चौराहों के आसपास दुबारा घूमते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी ।
एंटी रोमियो के टीम के महिला आरक्षी लक्ष्मी मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाकर भीड़भाड़ वाले इलाकों को देखा जा रहा है मनचलों पर हमारी महिला पुलिस कार्यवाही कर रही है ।

(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट)

Related Post