Thu. Apr 30th, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक वाहनों के नवीन विनिर्माण संयंत्र का किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक वाहनों के नवीन विनिर्माण संयंत्र का किया उद्घाटन

मेक इन इंडिया’ के साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्पों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है- सीएम योगी

News17 india संवाददाता विजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट।

उ0प्र0,लखनऊ: आज इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन हेतु अशोक लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कर-कमलों से उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा और गति प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच, प्रतिबद्धता और हम सभी के अटूट विश्वास का सशक्त प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्लांट ‘मेक इन इंडिया’ के साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्पों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,उन्होंने हिंदुजा ग्रुप को हार्दिक बधाई दी,एवं कार्यक्रम में सम्मिलित सभी गणमान्यजनों का अभिनंदन किया! अंत में उन्होंने कहा कि आज का यह समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश के प्रति उद्योगों के बढ़ते हुए विश्वास का एक प्रतीक है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *