Thu. Jun 4th, 2026

रनियापुर से 2 km दूर अहमदपुर स्योदा शिवपुरी धाम के महन्थ 105 वर्ष की उम्र में हुए ब्रह्मलीन

ब्रेकिंग न्यूज़

दिनाक-05-08-020

  1. रनियापुर से 2 km दूर अहमदपुर स्योदा शिवपुरी धाम के महन्थ 105 वर्ष की उम्र में हुए ब्रह्मलीन

रनियां से दो किलोमीटर दूर अहमदपुर स्योंदा गांव में शिवपुरी धाम मंदिर है। शिवरात्रि में मंदिर में विशाल मेला व भागवत कथा होती है। कार्यक्रम मंदिर के महंत संतशरण जी महाराज की देखरेख में होते थे। मंदिर के पुजारी राजन शुक्ला ने बताया कि कई दिनों से महंत संतशरण जी महाराज बीमार थे। वह 105 वर्ष के थे। वह 42 वर्षो से मंदिर के महंत थे। महंत के ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग अंतिम दर्शन को पहुंच गए। ब्रह्मलीन महंत की अंत्येष्टि नहीं कराई जाएगी। उनकी इच्छा के अनुरूप आश्रम में उनकी समाधि बनाई जाएगी। इस दौरान राकेश शुक्ला, नारायण तिवारी, बाबू जी गुप्ता, राकेश शर्मा, रमेश तिवारी, राजू तिवारी, राम चरन त्रिवेदी मौजूद रहे।*

Related Post