Fri. Jul 17th, 2026

राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला के निर्देशन में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगो को प्रेरित किया गया..

गोरखपुर–दिनांक 23 फरवरी 2022

राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला के निर्देशन में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगो को प्रेरित किया गया..

आज दिनांक 23 फरवरी 2022 को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला के निर्देशन में भाजपा के राप्तीनगर मंडल कार्यालय पर आगामी चुनाव से सम्बंधित बैठक आहूत की गयी। बैठक में सभी बूथों पर 27 फरवरी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात सुनने का प्रबंध कर कम से कम 300 लोगों को मन की बात सुनाना सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क सुनिश्चित कर उन्हे मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव योगी आदित्यनाथ को विधायक बनाने के लिए नही बल्कि उत्तर प्रदेश के लाखों नागरिकों के भविष्य का चुनाव है। हमें बिना किसी लापरवाही के 03 मार्च को शत-प्रतिशत मतदान कराकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का गठन सुनिश्चित करना होगा।

इस बैठक में राप्तीनगर के मंडल अध्यक्ष अजय मणि त्रिपाठी,रमेश चप्द्र गुप्ता,डी0एन0यादव सहित राप्ती नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्र प्रमुख, सेक्टर संयोजक, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, वार्ड के पदाधिकारी गण ,पार्षद गण मोर्चों के पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

(मीडिया प्रभारी–भाजपा चुनाव कार्यालय गोरखपुर)

Related Post