राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शुभम शुक्ला ने “स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका” विषय पर शोध प्रबंधन प्रस्तुत किया
lucknow se News17 india ब्यूरो कोऑर्डिनेटर राजकुमार मिश्र की रिपोर्ट.
लखनऊ: 30 सितम्बर शारीरिक शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में सक्रिय शुभम शुक्ला ने “स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ का एक अध्ययन” विषय पर अपने पीएच.डी. शोध कार्य सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया। शोधकार्य का उद्देश्य स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित अध्ययन करना रहा। शोध में योग के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक पक्षों तथा स्वस्थ जीवनशैली के निर्माण में उसकी उपयोगिता का अध्ययन किया गया।
इस शोधकार्य को पूर्ण करने में प्रो.बी. के. भारद्वाज सर के मार्गदर्शन में रहा।
शुभम शुक्ला ने अपनी माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) से,स्नातक,श्री जय नारायण पी.जी. कॉलेज (के.के.सी.) से, बी.पी.एड. लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज तथा एम.पी.एड. की शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय एवं शोध कार्य लखनऊ विश्वविद्यालय से पूर्ण किया,शुभम शुक्ला ने माता-पिता व सभी गुरुजनों के प्रति दिल से आभार प्रकट किया।

