Sun. Jun 7th, 2026

विधायक श्यामधनी राही ने निर्माणाधीन लघु सेतु निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

विधायक श्यामधनी राही ने निर्माणाधीन लघु सेतु निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

जनसुविधा,गुणवत्ता एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- श्यामधनी राही

विधायक ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही ने आज अति व्यस्ततम सोहाँस–तेतरी मार्ग पर गुदराही–पिठनी पुल के मध्य निर्माणाधीन 12 मीटर लघु सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माणाधीन बाईपास मार्ग का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि जनसुविधा, गुणवत्ता एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक परियोजना की नियमित निगरानी कर समय से पूर्ण कराया जाएगा।इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आनंद कुमार, अधिशासी अभियंता कमल किशोर, सहायक अभियंता मनीष सिंह, अवर अभियंता सोहन लाल, लाल चंद पटेल,चन्द्रसेन सिंह एवं मनीष जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *