Sat. Nov 28th, 2026

सिद्धार्थनगरः शिलान्यास कार्यक्रम में विवाद के बाद बीजेपी नेता प्रदीप कमलापुरी ने एसपी को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

सिद्धार्थनगरः शिलान्यास कार्यक्रम में विवाद के बाद बीजेपी नेता प्रदीप कमलापुरी ने एसपी को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

27 November 2026

सिद्धार्थनगर। जिले के बढ़नी में बीते 21 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के बाद अब मामला गरमाता जा रहा है। इस घटना के बाद बीजेपी नेता प्रदीप कमलापुरी ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखकर तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने और मामले में वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

बीजेपी नेता प्रदीप कमलापुरी ने कहा कि उन्हें 14 जनपदों में दौरे के चलते सुरक्षा की बड़ी चिंता हो रही है। उन्होंने बताया कि इसी महीने के 21 नवंबर 2026 को बढ़नी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास के दौरान हुए विवाद के संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई थी। एसपी को भेजे गए पत्र में प्रदीप कमलापुरी ने उल्लेख किया है कि संगठनात्मक कार्यों के चलते उन्हें करीब 14 जनपदों में लगातार दौरा करना पड़ता है। ऐसे में उनके पीछे परिवार और स्वयं की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। उन्होंने परिवार को भयमुक्त वातावरण देने के लिए तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है।

बीजेपी नेता ने बताया कि मेरे या मेरे परिवार पर किसी प्रकार की अनहोनी होने पर इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। आगामी चुनावों का हवाला देते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस प्रकरण को हल्के में न लेकर गंभीरता से लेने को कहा है। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट चेतावनी भरे शब्दों में लिखा है कि यदि समय रहते उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई और भविष्य में कोई अनहोनी घटित होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।फिलहाल, सत्ताधारी दल के नेता द्वारा एसपी को लिखे गए इस पत्र के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि
पुलिस प्रशासन इस मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और नेता की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *