Sun. Nov 22nd, 2026

सिद्धार्थनगर: एसएसपी ने सोहांस पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर: एसएसपी ने सोहांस पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

चौकी खुलने से क्षेत्र में बढ़ेगी पुलिस की सक्रियता, अपराधों पर लगेगा अंकुश-एसएसपी

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के सोहांस में शुक्रवार के को नवीन पुलिस चौकी का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक ही महाजन ने किया। विधिवत उद्घाटन के के बाद एसपी ने कहा कि पुलिस चौकी कर स्थापित होने से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी। इससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, उसका बाजार थानाध्यक्ष, सोहांस चौकी प्रभारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सोहांस पुलिस चौकी की स्थापना को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,अब क्षेत्र के लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं और शिकायतों के लिए दूर स्थित थाने तक जाने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। चौकी पर पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती से क्षेत्र में गश्त और निगरानी व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। खासतौर पर बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर नजर रखना आसान होगा। महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस की जवाबदेही बढ़ेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *