सिद्धार्थनगर 05 सितम्बर 2021
सिद्धार्थनगर – स्वच्छता अभियान के संबध में आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती की अध्यक्षता में सबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक..

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा एवं स्वच्छता अभियान के संबध में आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती गोविन्द राजू एन.एस. की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
उक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती गोविन्द राजू एन.एस. ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रो में साफ-सफाई तथा एन्टीलारवा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में 2091 सफाई कर्मचारी है। सभी ग्राम पंचायतो में फागिंग मशीन है तथा पर्याप्त मात्रा एन्छी लार्वा की दवा उपलब्ध है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों के पास पर्याप्त मात्रा में सफाई से संबधित सामग्री उपलब्ध है। आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जल जमाव के स्थानो पर एन्टी लार्वा की दवा का छिड़काव कराने तथा सभी गावों में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जिस घर पर सर्वे हो जाये उस घर पर पोस्टर चिपकाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी की ट्रेनिंग कराने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सन्दीप चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 नीना वर्मा, पी0डी0 सन्त कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
